HomeAgricultureबड़ी खबर: सरकार ने बैंक खातो में डाली बारिश ओलावृष्टि से हुए...

बड़ी खबर: सरकार ने बैंक खातो में डाली बारिश ओलावृष्टि से हुए नुकसान की 159 करोड़ 50 लाख की राहत राशि, अभी चेक करे

मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष रबी की फसलो को बेमौसम हुई बरसात एवं ओलावृष्टि से हुए फसलो के नुकसान की भरपाई करने के लिए किसानो के खातो में राहत राशि भेजना प्रारंभ कर दिया है. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की इस बार प्रदेश में जो फसलो को नुकसान हुआ हुआ है वह बहुत अधिक मात्रा में हुआ है एवं संकट की इस घडी में प्रदेश सरकार मजबूती से किसानो के साथ खडी है एवं किसानो का पूरा सर्वे करवाकर राहत राही शीघ्र भेजी जायेगी. जिसकी पहली क़िस्त 159 करोड़ 50 लाख की उन्होंने जारी भी कर दी है .

खातो में डाली 159 करोड़ 50 लाख की राशि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 28 अप्रैल के दिन अपने निवास कार्यालय समत्व भवन से असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 159 करोड़ 50 लाख रुपए की राहत राशि का वितरण सिंगल क्लिक से किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ फसलों का नुकसान होने पर किसानों को सबसे अधिक राहत राशि प्रदान की जाती है

यह भी पढ़े :- इसकी खेती करके कम सकते हैं लाखों का मुनाफा,1 एकड़ में 1 लाख तक का फायेदा

फसल बीमा की राशि अलग से दी जायेगी

श्री चौहान ने कहा कि जहाँ भी फसलों का नुकसान हुआ है, वहाँ का सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाएगी। राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने सर्वे कार्य किया है। सर्वे कार्य ठीक से कराने का पूरा ध्यान रखा गया है। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ भी किसानों को दिलाया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत राशि का पैसा आपके खाते में आ जाएगा, इसके लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

किसानो से नहीं की जायेगी कर्ज की वसूली

मुख्मंत्री श्री चौहान ने कहा है की बेमौसम एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानो से किसी भी प्रकार के ऋण की वसूली नहीं की जायेगी एवं जिन भी किसान भाइयो की बेटियों की शादी होना है उन सभी बेटियों को 55000 रुपये की सहायता राशि भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी. साथ ही उन्होंने ने कहा की गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है। हमने फैसला किया है कि बारिश के कारण गेहूँ की चमक कम हो गई है, जिस कारण से चमकविहीन गेहूँ भी खरीदा जाएगा।

यह भी पढ़े :- खाद्य तेल की कीमत में आई गिरावट,किसानों को हो रहा है नुकसान

फसल नुकसान के सर्वे से कृषक है संतुष्ट

श्री चौहान ने शिवपुरी की सविता यादव और मंदसौर के श्री दयाल, विदिशा जिले के किसान श्री रामबाबू, सागर जिले के श्री प्राण सिंह से संवाद किया उन्होंने किसानों से पूछा कि आपकी फसलों का सर्वे ठीक ढंग से हुआ था कि नहीं, आप संतुष्ट है या नहीं। सभी किसानों ने कहा कि फसलों का सर्वे बहुत बेहतर ढंग से हुआ, कोई परेशानी नहीं हुई, एवं हम फसल सर्वे से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़े :- PM किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त जल्दी ही आने वाली है,2000 की जगह 4000 मिलेंगे किसानो को

Telegram mandi bhav groupJoin Now
Whatsapp GroupJoin Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments