HomeAgricultureनीम के तेल का इस्तेमाल करके बनाये घरेलू जैविक कीटनाशक,पड़ेगा बहुत सस्ता

नीम के तेल का इस्तेमाल करके बनाये घरेलू जैविक कीटनाशक,पड़ेगा बहुत सस्ता

अगर आप एक किसान है तो इस लेख को पूरा पढ़े क्योकि इसमें हम आपको बताने जा रहे है नीम के तेल से बनने वाले कीटनाशक के बारे में जो की आपकी फसल के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा.

यह भी पढ़े:-कई बीमारियों की दवा है काला अमरुद है, इसकी खेती से…

कैसे बनाये नीम का तेल

अगर आप एक किसान है तथा आप नीम के तेल से कीटनाशक तैयार करना चाहते है तो आपको इसके लिए नीम के तेल की जरुरत पड़ेगी हम आपको बता दे की आपको यह तेल बाजार से खरीदने की जरुरत नही है आप इसे घर भी तैयार कर सकते है आपको बता दे की नीम भारतीय मूल का पेड़ है और यह ऐसा पेड़ है, जो की भारत में पाया जाता हैं। आपको हर गाँव या शहर में यह देखने को मिल सकता है हालाकि शहर में पेड़ पौधे कम होते है तो हो सकता है की यह किसी शहर में देखने को मिले आयुर्वेद में नीम के पेड़ को बहुत ही उपयोगी बताया गया है इसका उपयोग कई प्रकार की औषधि बनाने में किया जाता है।जैसा की आप जानते ही है की इसका स्वाद भले ही कड़वा होता हैं, लेकिन इसके बहुत सारे लाभ होते है तथा यह बहुत प्रभावशाली होता हैं। आपको बता दे की नीम के तेल में कई प्रकार के फसलों में कीड़ों पर नियंत्रण पाने की क्षमता होती हैं। आप आसानी से नीम की निम्बोली से नीम के तेल का घर पर ही इसका उत्पादन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:-अब खेती होगी डिजिटल तरीके से,आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से ली जाएगी मदद

कैसे बनती है नीम से कीटनाशक

अगर आप किसान है तथा आप अपने खेत में कीटनाशक का प्रयोग करना चाहते है तो आपके लिए नीम से बनी हुई कीटनाशक का प्रयोग करना बहुत ही अच्छा रहेगा इसके बारे में पूसा संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. सुप्रदीप शाहा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जब हम नीम की चर्चा करते है तो सबसे पहले हमें नीम के पत्तों की याद आती हैं जिसके द्वारा हम कीड़े मकोड़ो पर निय्न्त्रण करते है। लेकिन आपको बता ए की नीम की निम्बोली इसकी पत्तियों से ज्यादा प्रभावी होती हैं। इसमें बहुत सारे ऐसे गुण होते हैं जो की पौधों में लगने वाले कीट तथा रोगों को मारता हैं, जैसे सुंडी को पत्ती खाने से रोकता हैं। यदि हम बात करे घरेलू उपचार की तो हम इसके प्रयोग से कई सारे कीटो पर नियंत्रण पा सकते है, लेकिन कई बार अच्छी क्वालिटी का तेल नही मिल पाता हैं और जो मिलता है वो कीटों पर इतना असरदार नहीं होता हैं। ऐसे में किसान नीम के बीज या निम्बोली से जैविक कीटनाशक तैयार कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में नीम के पेड़ से निम्बोंली गिरने लगती, जिन्हे किसान इकट्ठा करके सुखा ले  इससे हम जैविक कीटनाशक तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:-इस स्कीम के तहत किसानो को दिया जा रहा है 10 लाख रुपये का इनाम,जाने किस किसको मिलेगा यह इनाम

कीटनाशक बनाने की विधि

अगर आप अपने घर पर ही जैविक कीटनाशक को तैयार करना चाहते है तो आपको इसके बनाने की विधि के बारे में पता होना जरुरी है अगर आप जानना चाहते है की आखिर आप कैसे इसे अपने घर पर ही बना सकते है तो आपको बता दे की इसके लिए आपको सबसे पहले 5 किलो निम्बोली, 20 लीटर गुनगुना पानी, 200 मिली लीटर तरल डिटर्जेंट तथा छानने के लिए सूती कपड़ा तथा आपको इस प्रक्रिया में ध्यान रखना है की यदि आप इस कीटनाशक का फसल में स्प्रे करना चाहते हैं तो छिड़काव करने से एक दिन पहले नीम के तेल को बनाने की तैयारी कर लेना है। इसे बनाने हेतु सबसे पहले आपको निम्बोली का पाउडर बना लेना है । अब आपको इसमें गुनगुने पानी मिलाकर अच्छी तरह से मिला लेन है। तथा इसको मिलाने के बाद आपको इस घोल को एक रात के लिए ऐसे ही रख देना है। यदि आप इसे और भी बेहतर बनाना चाहते है तो इस घोल को रात में बीच-बीच में हिलाते रहे। तथा आपको दुसरे दिन सुबह होते ही इस घोल को सूती कपड़े से छान लेना है। इसके बाद आपको इस घोल में तरल डिटर्जेंट को डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लेना है। अब आपका घोल बनकर उपयोग करने के लिए तैयार हो जायेगा।

यह भी पढ़े:-किसान हो जाइये सावधान,इस साल फिर से आया टिड्डियों का प्रकोप,क्या इस बार भी हो जाएगी फसले बर्बाद

इन बातो का अवश्य रखे ध्यान

अगर आप इस कीटनाशक को घर पर बनाकर उपयोग करना चाहते है तो आपको कुछ बातो का ध्यान अवश्य रखना है आप इस घोल को और 80 लीटर पानी को मिला सकते हैं। इससे आपके पास 100 लीटर स्प्रे सॉल्यूशन उपयोग करने के लिए तैयार हो जायेगा। जिसे आप अपनी फसलों में कीटो को नष्ट करने के लिए स्प्रे कर सकते हैं। तथा आपको बता दे की इसको बनाते समय कुछ और भी बातो का ध्यान भी रखना है । जैसे की आपको कर बार उपयोग के लिए इस घोल को तैयार करना है। आपको इस घोल को धूप के नीचें नही रखना है।आपको बता दे की यह जैविक कीटनाशक फसल के लिए उपयोगी कीड़े अथवा मधुमक्खी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाता हैं। इस जैविक कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद भी अगर यह घोल बचता हैं तो आप इस घोल को मिट्टी में अच्छी तरह से मिला लेंगे तो फसलों को कीवे के आक्रमण से आसानी से बचा सकते हैं। तथा इसकी अच्छी बात यह है की यह जैवासार के रूप में मिट्टी की गुणवत्ता में भी वृद्धि करता हैं।

यह भी पढ़े:-इस फसल की खेती करके किसान कमा सकते है एक एकड़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments