मानसून वैसे तो देश में 1 जून को केरल में दस्तक देते हैं लेकिन इस साल ये एक हफ्ता लेट हैं जानिए क्यों लेट हो रहे हैं मानसून
क्यों लेट हो रहे हैं मानसून
जैसा की आप सभी जानते हैं की देश में 1 जून को केरल में मानसून दस्तक देते हैं लेकिन इस साल इनके आने में बहुत देरी दर्ज की गयी है. इस साल मानसून केरल में 8 जून को पहुंचे हैं जिसके बाद से ये बड़ी धीमी रफ़्तार से देश में आगे बढ़ रहे थे लेकिन अब इनकी रफ़्तार में तेजी आई है. बारिश न होने से देश में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है जून की तपती झुलसती गर्मी ने लोगो का जीना हरम कर दिया है ऐसे में अगर बारिश नहीं होती है तो और भी ख़राब हो सकती है. जानकारों का कहना है की बिपरजोये तूफ़ान के चलते मानसून इतने लेट हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें :- काला चावल है सबसे ख़ास 500 रूपए किलो बिकता है बाजार में
मानसून ने पकड़ी रफ़्तार
मध्यप्रदेश में गर्मी की मार से परेशान लोगों की हालत ख़राब हैं। लेकिन अब प्रदेश के अंदर मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज हवांए चल रहीं हैं साथ ही बारिश के आसर नज़र आ रहे हैं।अनुमान है की सोमवार तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश दस्तक देगी। मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार ग्वालियर ,चंबल, सागर, और भोपाल संभाग के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई गयी है।अगर ऐसा ही हाल रहा तो प्रदेश में गर्मी कम नहीं होगी और लोगों को बहुत समस्या होगी. अब बारिश होना बहुत ज़रूरी है नहीं तप तापमान में बिलकुल कमी नहीं आएगी और गर्मी इसी तरह पड़ती रहेगी. हालाँकि, पिच्छले कुछ दिनों में प्रदेश में तेज हवाए चली है और बारिश के भी आसार नज़र आ रहे हैं जिससे लोगों को थोड़ी तो राहत मिली है
यह भी पढ़ें :- ऐसे करें सोयाबीन की खेती होगी बम्पर पैदावार, ये है सोयाबीन लगाने का सबसे ख़ास तरीका
बिपरजोये है इसका कारण
गुजरात में आये बिपरजॉय तूफान का प्रभाव देश में हर जगह देखने को मिल रहा है अब मध्यप्रदेश में भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा हैं। इसके कारण प्रदेश में कई जिलों में तेज हवा चल रही हैं। साथ ही मौसम के तापमान में गिरावट भी दर्ज गई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं बारिश होने की भी आशंका भी लगातार बनी हुई है।
यह भी पढ़ें :- लाडली बहना नहीं मध्य प्रदेश सरकार की इस नई योजना से महिलाओं को मिलेंगे 2 हज़ार साथ ही गैस सिलिंडर भी…
आगे बढ़ रहा है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपनी सही दिशा में आगे बढ़ रहा हैं अगर इसकी चल ऐसी ही रहती है तो पूरे मध्यप्रदेश के अंदर 25 जून तक मानसून आ जायेगा। मानसून धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा हैं। वहीं मध्यप्रदेश में भी जल्द ही बारिश होने वाली है.
यह भी पढ़ें :- बढ़ रहा है अलनीनो का खतरा मानसून के आने में हो रही है देरी, सिर्फ गर्मी नहीं महंगाई भी बढ़ेगी
मंडी भाव ग्रुप से जुड़ें –