HomeAgricultureइस विदेशी फल की खेती बना देगी करोडपति, 1500 से 2000 रूपए...

इस विदेशी फल की खेती बना देगी करोडपति, 1500 से 2000 रूपए किलो तक बिकता है बाज़ार में

हमारे देश की अधिकांश जनसँख्या कृषि पर निर्भर है देश में प्राचीन काल से किसान पारंपरिक तरीके से खेती बड़ी का काम करते आ रहे हैं लेकिन अब समय बदल रहा है किसान खेती के पारंपरिक तरीके छोड़कर नई तकनीक से खेती करना शुरू कर रहे हैं और नई नई फसले उगा रहे हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक नई फसल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती करके आप भी मालामाल हो सकते हैं. यह दक्षिण मध्य मैक्सिको गर्म जलवायु में पाया जाने वाला एक फल है इसका नाम एवोकाडो है. भारत के भी कुछ हिस्सों की जलवायु इस फल की खेती के लिए अनुकूल है, इसलिए यहां के किसान इस फल की खेती आराम से कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते है.

इस फल की खेती से बन सकते हैं करोडपति

भारत में आज किसान पारंपरिक खेती को छोड़ कर अलग-अलग तरह की खेती अपना रहे हैं. इसके अंतर्गत कोई किसान किसी विशेष फल की खेती कर रहा है, तो कोई किसी विशेष फूल की. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ख़ास फल की खेती के बारे में बताएंगे जिसकी भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत अधिक मांग है. अब भारत में भी किसान इस विदेशी फल की खेती करके लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. कुछ किसान तो इस विदेशी फल के कारोबार से अब तक करोड़ों रूपए कम चुके हैं.

यह भी पढ़ें :- अब कम खर्चे के पूरा होगा खेती का काम, इन ट्रेक्टर की कीमत है केवल 4 लाख रूपए

कहाँ से आया है ये फल

इस विदेशी फल को एवोकाडो कहा जाता है. यह मुख्य रूप से दक्षिण मध्य मैक्सिको में पाया जाता है. लेकिन अब भारतीय किसान भी जम कर इसकी खेती कर रहे हैं. दरअसल, भारत के शहरी और विदेशी हर बाजार में इस फल की बहुत अधिक डिमांड है, जिसकी वजह से ये अच्छे दामों पर बेचा जाता है. इसका बाहरी हिस्सा हरा होता है और अंदर का हिस्सा पीला गुद्देदार एक दम मक्खन जैसा होता है. इसके साथ ही इसके अन्दर एक बड़ा सा बीज भी होता है, यह बीज बहुत आसानी से बाहर निकल जाता है.

यह भी पढ़ें :- धान की ये वैराटी लगाने से होगी बम्पर पैदावार, जानिए कौनसी धान से होता है सर्वाधिक उत्पादन

भारत में भी हो रही है इसकी खेती

यह फल दक्षिण मध्य मैक्सिको में पाया जाता है इसे एवोकाडो कहते हैं यह एक गर्म जलवायु में उगने वाला फल है. भारत के कुछ हिस्सों की जलवायु इसकी खेती के लिए बिलकुल उपयुक्त है, इसलिए यहां के किसान इस फल की खेती आसानी से कर सकते हैं. जानकारों का मानना है कि एवोकाडो की खेती के लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस सबसे उचित तापमान होता है. भारत में कुछ राज्यों जैसे:- ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पंजाब और हरियाणा आदि में कुछ स्थानो का तापमान लगभग इतना ही रहता है. यही वजह है कि इन इलाकों के किसान इन दिनों जोरों से एवोकाडो फल की खेती कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें :- कैसा रहेगा आने वाले समय में मौसम का हाल, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी फिरसे पड़ने वाली है भीषण गर्मी

क्या है इस फल की बाजार में कीमत

एवोकाडो की कीमत भारतीय बाजार में बिकने वाले सामान्य फलों की कीमत से की गुना ज्यादा है. आप इस बात से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि एक किलो एवोकाडो की कीमत इस वक्त भारतीय बाजार में लगभग 1500 से 2000 रुपये के आस-पास है. यही वजह है कि लोग इस फल को किलो में नहीं खरीद पाते बल्कि एक या दो पीस के तौर पर खरीदते हैं. विदेशी बाजार में तो इस फल कीमत और भी ज्यादा है.

यह भी पढ़ें :- इस फसल की खेती बना सकती है आपको करोड़पति, केवल 1 किलो की कीमत है 60 लाख रूपए

मंडी भाव ग्रुप से जुड़ें –

Telegram mandi bhav groupJoin Now
Whatsapp Group Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments