जैसा की आप लोग जानते हैं की 2 महीने से 10 तरीख को मध्यप्रदेश में बहनों के खाते में 1 हजार रूपए लाडली बहना योजना के तहत डाले जा रहे हैं लेकिन अब इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा और जो पैसे मिले हैं वो भी लौटने होंगे. जानिए क्या है पूरी खबर जानने के लिए, आगे पढ़ें…
क्या सबको लौटाने पड़ेंगे लाडली बहना योजना के पैसे ?
सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह विकल्प सभी बहनों के लिए लागू नहीं होता है। यह केवल कुछ विशेष वर्ग की महिलाओं में अनिवार्य रूप से लागू होता है। यानि जो बहने इस वर्ग में आती हैं उन्हें अनिवार्य रूप से योजना के जो पैसे अब तक मिले हैं वो लौटने पड़ेंगे साथ ही अब इसके बाद उन्हें इस योजना का और अधिक लाभ नहीं मिलेगा. किन लोगों को योजना के पैसे लौटाने पड़ेंगे, ये पैसे कब और कैसे लौटाने हैं, कितने पैसे देने होंगे और क्या आगे भी योजना के पैसे इन लोगों के खाते में आयेंगे इन सभी बातों की जानकारी लेख में आगे दी गयी है.
यह भी पढ़ें :-DAP की कीमत हुई कम अब आधे दाम में मिलेगा DAP, जानिए क्या है पूरी खबर
यहाँ से वापस लिए जायेंगे पैसे
आपकी जानकारी के लिए बता दें की अभी तक लाडली बहना योजना के तहत 2 किश्तों का पैसा महिलाओं को दिया गया है जिसमे दोनों किश्तों में 1000 रूपये की राशि प्रदान की गयी है। उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर “लाभ परित्याग” का विकल्प जारी कर दिया गया है। इस विकल्प के तहत महिलाओं को स्वयं ही योजना के लाभ का परित्याग करना होगा यानी कि लाडली बहना योजना का लाभ ना लेने के लिए फॉर्म भरना होगा।
यह भी पढ़ें :-सोयाबीन की फसल में लगा यह रोग,जानिए कैसे कर सकते है आप बचाव
इन बहनों को लौटाने होंगे पैसे
अब अगर बात करें ऐसी महिलाओं की जिन्हें योजना के पैसे वापस करने हैं तो इस सूची में सबसे पहले वे सभी महिलाएं शामिल हैं जिन्होंने पहली और दूसरी किस्त का प्राप्त कर लिया है और फिर उसके बाद में किसी सरकारी पद नौकरी में कार्यरत हैं, ऐसी महिलाओं को लाडली बहना योजना के लाभ का परित्याग करना होगा। इसके बाद वे महिलाएं जिनका नाम लाडली बहन योजना की अधिकारिक वेबसाइट अनुसार अपात्र सूची में सम्मिलित है लेकिन उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है ऐसी महिलाओं को भी अब तक मिले हुए पैसे वापस करने होंगे। तीसरे नंबर पर वे महिलाएं आती हैं जिनकी उम्र पहली और दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद अब 60 वर्ष से अधिक हो चुकी हो उन्हें लाभ परित्याग करना होगा। इसके बाद ऐसी महिलाएं जो किसी घटना का शिकार होकर अब पेंशन आदि प्राप्त करने लगी हो उन्हें भी लाभ में जो पैसे मिले हैं वो वापस करना पड़ेगा। क्योंकि ऐसा होने से महिलायें अपात्र की श्रेणी में आ जाएँगी इसीलिए उन्हें योजना के लाभ के तहत जो पैसे मिले हैं वो वापस करने होंगे. इसी के साथ शासकीय विभाग, स्थानीय निकाय में नियमित, मंडल, स्थाई कर्मी, संविदा कर्मी या पेंशन आदि प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी लाभ परित्याग करना होगा। यह भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अपात्र की सूची की एक शर्त है. आखिर में वे सभी महिलाएं हैं जो बाद में प्रदेश सरकार के निगम, मंडल द्वारा मनोनीत अध्यक्ष या सदस्य हो सांसद ,विधायक आदि बन जाने पर लाडली बहना योजना के लाभ का परित्याग करना होगा।
यह भी पढ़ें :-जो किसान समय से नही कर पाए है बुवाई वे इस प्रकार से करे धान की खेती होगी अच्छी पैदावार
कहाँ से वापस करने होंगे पैसे
अगर आप भी पैसे वापस करने वालों की श्रेणी में शामिल हैं और पैसे वापस करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना के पोर्टल पर जाना है. इसके पोर्टल पर आने के बाद आपको लाभ परित्याग के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस बिकल्प को चुनने के बाद आपको लाडली बहना योजना का पंजीकरण नंबर/समग्र आईडी नंबर दर्ज करना है और इसे दर्ज करने के बाद केप्चा कोड को भरना है। इतना करने के बाद आपको ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने नंबर पर OTP आने की प्रतीक्षा करनी है। जैसे ही OTP आपके नंबर पर आ जाता है तो आपको उसे भरना है और अपने नंबर को वेरीफाई करना है. इसके बाद आपको लाडली बहना योजना में पात्र हितग्राही हूं के बॉक्स में टिक करके आगे बढ़ना है। इसके बाद आपको इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूं ऐसा लिखा हुआ एक बिकल्प मिलेगा, इसके बॉक्स पर टिक करके आगे बढ़ना है। बस इतना करके आप अपनी प्राप्त की हुई लाडली बहना योजना की राशि को वापस कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें :-इस फसल की खेती करके हो जायेंगे मालामाल, विदेशों में भी है खूब डिमांड