देश के पहाड़ी इलाको में कई बार ऐसा होता है की किसानो की फसले मौसम की वजह से बर्बाद हो जाती है जिससे किसानो को काफी ज्यादा नुक्सान होता है लेकिन अब आपको आपको इसकी चिंता करने की कोई जरुरत नही है क्योकि हम आपको इस पोस्ट में इसके समाधान के बारे में बताएँगे.
यह भी पढ़े:-अनार की इस किस्म की खेती करके आप कर सकते है एक हेक्टेयर में 18 हजार किलो का उत्पादन
क्या है इसका समाधान
अगर आप किसान है तो आप तो यह जानते ही होंगे की मौसम की अनियमितता के कारण किसानो को कई बार कितना नुक्सान उठाना पड़ता है तथा कई बार लावारिस पशु भी नुक्सान पहुंचा देते है किसानो की फसल बर्बाद हो जाने से उनको काफी ज्यादा नुक्सान होता है इसीलिए किसानो की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए किसानो की फसल को बचने के उद्देश्य से आई आई टी मंडी ने इस समस्या का हल निकाल लिया है यदि आप जानना चाहते है की इस समस्या का हल क्या है तो आपको बता दे की इन्होने क्लीमेंट कण्ट्रोल योजना को शुरू किया है जिसके अनुसार ये एक बीघा जमीन पर पालीहॉउस का निर्माण करेंगे जिसका काम होगा फसल को उसकी आवश्यकता के हिसाब से वातावरण दिया जायेगा इसके तहत फसल को उचित तापमान,पानी,हवा तथा धुप दी जाएगी.इससे होगा यह की फसल पर मौसम की खराबी का कोई प्रभाव नही पड़ेगा इसमें किसान ओने अनुसार खेती कर सकते है तथा इसमें लावारिस पशुओ के आने की कोई चिंता नही रहती है तथा इसमें फायदा यह है की इसमें आधा बीघा जमीं में ही किसान लाखो की कमाई कर पाएंगे.
यह भी पढ़े:- मटर की अगेती खेती में करे इन 5 किस्मों की बुवाई, प्रति एकड़ में होगा लाखों का मुनाफा
कैसे होगा यह काम
अगर आप एक किसान है तथा यह जानना चाहते है की यह पालीहॉउस वाला काम कैसे किया जायेगा तो आपको बता दे की इस प्रोजेक्ट में आई आई टी मंडी एवं पालमपुर विश्वविद्यालय साथ में काम कर रहा है इस प्रोजेक्ट में दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ किसानो का सही से मार्गदर्शन करेंगे की वे कब कौन सी फसल उगाये जैसे की इस पालीहॉउस में नकदी फसलो की खेती ज्यादा की जाएगी जो की कम स्थान में ज्यादा मुनाफा देती है तथा इसमें आपको कौन सी वैरायटी का उपयोग करना एवं समय समय पर जो भी परिवर्तन होंगे उनकी जानकारी भी दी जाएगी.
यह भी पढ़े:-इस फल की खेती से होगा मोटा मुनाफा इससे होते है अनेक लाभ
कितने बनाये जायेंगे पालीहाउस
अगर आप एक किसान है तो आप यह जरुर जानना चाहते होंगे की की आखिर इस्साल कितने पालीहॉउस का निर्माण किया जायेगा तो आपको बता दे की इस योजना के तहत संस्थानों के द्वारा कुल 30 पालीहॉउस को बनने का टारगेट रखा है तथा आने वाले साल में यह आंकडा दोगुना भी हो सकता हैं। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश राज्य में बहुत सी फसलो की खेती करी जा सकती हैं, जिनसे किसानों का काफी फायदा हो सकता है, लेकिन कई बार मौसम का बुरे प्रभाव पड़ने के कारण यह फसले बर्बाद हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में क्लाइमेट कंट्रोल एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट काफी कारगर साबित होगा। इससे किसानो की फसलों का नुक्सान नही होगा।